बखरी: ABVP के स्थापना दिवस पर बखरी बाजार में खेलो बखरी प्रतियोगिता का तीसरा सीजन किया जाएगा आयोजित
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अभाविप कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जहां अनुमंडल स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया। प्रतियोगिता के संचालन के लिए दस सदस्यों की टीम का गठन किया गया।