आमेट। पंचायत समिति आमेट की प्रधान अणछी देवी गुर्जर का पाँच साल का कार्यकाल मंगलवार को औपचारिक रूप से पूर्ण हो गया। आज कार्यकाल समाप्ति के अवसर पर पंचायत समिति के समस्त स्टाफ ने उन्हें आत्मीय और भावनात्मक विदाई दी। विदाई समारोह में कर्मचारियों ने अणछी देवी गुर्जर के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों और उनके नेतृत्व की सराहना की।