मांझी: मांझी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
Manjhi, Saran | May 23, 2026 मांझी नगर पंचायत के बहोरन सिंह टोला गांव में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई ।देखते ही देखते ट्रांसफार्मर दहकने लगा । जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई । घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई और लाइट कटवाया है । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।