जैसीनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक संदीपिनी विद्यालय में कक्षा 9 वीं से 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कैरियर सप्ताह मेला का समापन शनिवार दोपहर 2 बजे हुआ। समापन कार्यक्रम में पूर्व डीएसपी एवं राष्ट्रीय कवि मदन मोहन समर ने कविताओं के माध्यम से छात्रों का उत्साह बढ़ाया और पुलिस विभाग में करियर बनाने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया।