उदवंत नगर: बामपाली ईट भट्ठा के सामने से पुलिस ने शराब के साथ दो बाइक सवार युवकों को किया गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान बामपाली ईंट भट्ठा के सामने से पुलिस ने शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार्टून में रखे 500 एमएल 23 पीस बीयर बरामद किया। दोनों आरोपियों की पहचान मसाढ निवासी राहुल कुमार व विकास कुमार के रूप में हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गजरागंज ओपी थाने लाया।