कटंगी: कटंगी नगर में शक्ति की आराधना के महापर्व की धूम, पंचमी से शुरू हुए विविध आयोजन
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति की भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय उल्लास, श्रद्धा और आस्था के अनुपम रंग में रंगा हुआ है। आज गुरुवार 15 अक्टूबर को नवरात्रि की पंचमी तिथि है। आज के दिन जगत जननी के पंचम स्वरूप, भक्त वत्सल माँ स्कंदमाता की आराधना की जाती है, जो अपने भक्तों को ज्ञान, वैभव और मोक्ष का आशीर्वाद प्रदान करती