रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर के पास दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
9 मार्च रविवार शाम 6बजे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा मारपीट के बाद की गई कार्यवाही के बारे मे प्रेस नोट के माध्यम से अपडेट दी गई है। दोनों पक्षों से छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी मिली है, कि पुराने वाद विवाद को लेकर ब्यूटी पार्लर के पास लाठी डंडे तथा पत्थरों से मारपीट की गई थी। इसके संबंध मे लिखित तहरीर पर कार्यवाही की गई।