लोहरदगा: लोहरदगा डीसी ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव को हिंदालको का सहयोग प्रदान किया
लोहरदगा के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव को उनके खेल में निखार लाने और उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार दोपहर 2:30 बजे हिंदालको प्रबंधन द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले तीरंदाजी उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर लोहरदगा के डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने उन्हें यह उपकरण सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।