लोहरदगा: लोहरदगा में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को सम्मानित किया गया
लोहरदगा सदर ब्लाक स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे लोहरदगा सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी की अध्यक्षता में सभी लोहरदगा प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम IDSP के अंतर्गत जिले में बीमारियों की रिपोर्टिंग और रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।