कुंभराज के मृगवास थाना के कढ़ैया खुर्द गांव में करंट से 24 वर्षीय महेंद्र लोधा की मौत हो गई। 20 अक्टूबर को सामने आई जानकारी में महेंद्र लोधा 18,19 अक्टूबर की रात घर की लाइट ना आने पर ट्रांसफार्मर पर लाइट ठीक करने गया था। मौके पर करंट लगने से मौत हो गई। 19 अक्टूबर को पुलिस ने कुंभराज सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है।