अरूण गोविल को सीधे उच्च सदन भेजने की उठी मांगः BHU के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने श्रीराम के जीवन चरित्र के पर आधारित धारावाहिक रामायण में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोकसभा चुनाव प्रत्याशी न बनाकर सीधे उच्च सदन में भेजनी की मांग की हैं। इसको लेकर छात्रों ने राष्ट्रपति को पत्र भी भेजा हैं।