वाराणसी में चोरों ने डॉक्टर के घर से नगदी समेत लाखों के आभूषण किए चोरी, लालपुर पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के गोईठहां इलाके में एक चिकित्सक के घर से चोरों ने दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लालपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करने में जुटी हुई है।