महाराजगंज: देवपुरी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में किया गया इलाज
20 अप्रैल सोमवार शाम 6:00 बजे दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइको पर सवार दो युवक घायल हुए। खेतों में काम कर रहे एक युवक ने दुर्घटना को देख आनन फानंन दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया गया है। दोनों युवक गांव से निकलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आपस में ही टकराकर घायल हो गए।