पन्ना: बुर्के वाली 'शातिर बहू' का अस्पताल में आतंक! सीसीटीवी में कैद हुआ लाइव चोरी का खौफनाक खेल।
Panna, Panna | Jun 14, 2026 पन्ना जिला अस्पताल चोरों का अड्डा बन चुका है। यहाँ सक्रिय एक महिला चोर गिरोह ने पर्ची काउंटर पर बच्चा दिखाने आई आशा कार्यकर्ता का पर्स उड़ा दिया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने बुर्काधारी शातिर बहू और सास को दबोचा। हालांकि, पैसे वापस मिलने पर केस दर्ज नहीं हुआ, लेकिन अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।