खरगोन जिले के जलसंकट प्रभावित क्षेत्रों से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। झिरन्या विकासखंड की गोरखपुर पंचायत की कई आदिवासी फलियों में लोग इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर नदी-नालों और छोटे जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।