चूरू: बादशाह कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने जलदाय विभाग पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया
Churu, Churu | Jun 1, 2026 चूरू शहर की बादशाह कॉलोनी में पिछले करीब 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के विरोध में सोमवार को क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भाग लिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता आसिफ खान ने किया।