अरवल: इंजोर में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सज्जन रविदास और नुकुल सिंह की तबीयत खराब, विधायक महानंद सिंह ने की मुलाकात
Arwal, Arwal | Apr 6, 2025 रविवार शाम 5:00 बजे इंजोर में भाकपा माले के 90 के दशक के प्रमुख नेता कॉ. सज्जन रविदास और कॉ. नुकुल सिंह की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। इसकी सूचना पर स्थानीय विधायक कॉ. महानंद सिंह और पूर्व जिला परिषद सदस्य कॉ. रविन्द्र यादव ने दोनों नेताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।