अरवल: शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीएम और पुलिस अधीक्षक पहुंचे
Arwal, Arwal | Apr 6, 2025 रविवार शाम 4:00 रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा का पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक और जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।