महाराजगंज: गूढ़ा के पास अनियंत्रित डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत, पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, डंपर चालक फरार
23 जून मंगलवार की शाम 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ । जिसमें अनियंत्रित डंपर ने बाइक मे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे पिता की कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार पुत्र डंपर मे फंसकर 4 किलोमीटर तक घसीटता रहा। डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे मे ले लिया है।और मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।