बुधवार दोपहर 3 बजे सारणी नगर पालिका के खिलाफ जल आवर्धन योजना के नाम पर वसूले जा रहे चार हजार रुपए को लेकर चल रहा प्रदर्शन समाप्त हो गया। लंबे समय से जनता में नाराजगी का कारण बने इस मुद्दे पर विधायक के हस्तक्षेप और मध्यस्थता के बाद समाधान निकल आया, जिससे पूरे नगर में राहत का माहौल है।