बेगूसराय: बेगूसराय के रचियाही में दबंगों ने मजदूर नेता को पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में रिफाइनरी में कार्यरत एक मजदूर नेता और उसके परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूरों के हक की लड़ाई और रिफाइनरी में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।