आगरा में आबकारी व थाना एकता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। नगला कली स्थित मकान से 48 भरी बोतलें, 7 लीटर अपमिश्रित मदिरा, सैकड़ों खाली बोतलें, नकली ढक्कन, क्यूआर कोड व अन्य सामान बरामद। आरोपी सस्ती शराब को महंगी ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचता था।