जमुई: समाहरणालय में स्वतंत्रता दिवस पर DM ने झंडोत्तोलन किया, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
Jamui, Jamui | Aug 15, 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे समाहरणालय में डीएम नवीन ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं पुलिस जवानों द्वारा भी परेड कर तिरंगे को सलामी दी गई। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में एसपी विश्वजीत दयाल, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।