चतरा: कृषि विज्ञान केंद्र में एल नीनो प्रभाव प्रबंधन अभियान अंतर्गत किसानो के लिए प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
Chatra, Chatra | Jul 7, 2026 चतरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में संचालित एल नीनो प्रभाव प्रबंधन अभियान अंतर्गत किसानों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को एल नीनो के कारण मौसम में होने वाले बदलाव, अनियमित वर्षा एवं कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई वहीं वैज्ञानिक एवं जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया