लाडपुरा: कोटा में बस पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला, 3 मौतें, दो दर्जन घायल, कांच पर पत्थर मारे जाने से हुआ एक्सीडेंट
Ladpura, Kota | Apr 16, 2026 कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए।