बालोद: अरमरीकला में पूर्व भाजपा विधायक का धान नहीं बिक पाया, सुबह से रात तक खरीदी केंद्र के बाहर बैठीं, कोई सुनवाई नहीं हुई
Balod, Balod | Jan 31, 2026 बालोद जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जिले के 7 हजार 565 किसान समर्थन मूल्य पर एक दाना भी धान नहीं बेच पाए, वहीं खरीदी पोर्टल लॉक होने से हालात और बिगड़ गए। इस अव्यवस्था की चपेट में संजारी-बालोद क्षेत्र की पूर्व भाजपा विधायक कुमारी बाई साहू भी आ गईं। वे अपने बेटे और प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य नरेश साहू के साथ बैठी रह