परसिया: उरधन में भुट्टे तोडने आई पत्नी को पति ने डंडे से मारा, पुलिस में की शिकायत
रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के उरधन में भुट्टे तोडने के लिए आई पत्नी को पति ने नशे में डंडे से मार दिया। महिला के कान और सिर में चोट आई है । महिला छाया बेलवंशी हर्रई मुकासा की निवासी है। उसका पति हमेशा नशे में रहता है। नशे में मारपीट और विवाद के कारण वह लंबे समय से पति से दूर रही है। भुट्टे तोडने के लिए वह उरधन आई तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर दी।