कोडरमा: पानी टंकी रोड के पास हाई वोल्टेज तार गिरने से स्कूटी में लगी आग, हजारों का नुकसान
झुमरी तिलैया शहर के पानी टंकी रोड में सड़क के किनारे खड़ी एक स्कूटी पर अचानक 11000 हाई वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया। हालांकि गनीमत रही की जिस स्थान पर तार गिरा वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था लेकिन सड़क किनारे खड़े स्कूटी पर तार गिरने के बाद स्कूटी में आग लग गई। तार गिरने के कुछ मिनट के बाद पावर सप्लाई बंद होने पर लोगों ने आग पर काबू पाया।