चरखारी: चरखारी के ग्राम कुरौरा डांग में खेलते समय तलैया में गिरे बालक की पानी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
चरखारी तहसील के कुरौरा डांग निवासी यासीन का 9 बर्षीय पुत्र एहशान बीते दिन घर के बाहर तलैया के पास खेलते समय पैर फिसलने से तलैया में गिर गया। बालक के तलैया में गिरने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को बाहर निकालकर सीएचसी चरखारी लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।