बाजपट्टी: बाजपट्टी में डीएम और SP ने संयुक्त रूप से सेक्टर पदाधिकारी के साथ की बैठक
लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारी के लिए सुरसंड एवं बाजपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी की समीक्षा बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भाव मंडप में आयोजित की गई। जिसमें डीएम मनेष कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, एसपी मनोज राम,पुपरी एसडीएम इश्तियाक अली अंसारी,पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता मुख्य रूप से शामिल हुए।