बाजपट्टी: भूमि विवाद में निपटारे को लेकर बाजपट्टी थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन
बाजपट्टी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद में निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी भोगेंद्र यादव ने बताया कि जनता दरबार में लोगों की भूमि विवाद संबंधित समस्याओं को सुना गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष सरोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।