बाजपट्टी: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस बाबत अपहृत लड़की की माँ ने बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बसहा गांव के 7 लोगों को आरोपित किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तहकीकात में जुट गई है।