धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों पर जब कसाई होने का आरोप लगे, तो रूह कांप जाती है। मथुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक गर्भवती महिला निशा को बेहतर इलाज का झांसा देकर मौत के कुएं में धकेल दिया गया। नर्स की जिद, डॉक्टरों की लापरवाही और अस्पतालों के कमीशन के खेल ने न केवल बच्चों से उसकी मां को छीन लिया, बल्कि एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया