फुलवारी: महावीर कॉलोनी में एक घर से वायरिंग का सामान हुआ चोरी
Phulwari, Patna | Jun 21, 2024 फुलवारी के बेउर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में इन दिनों चोरी की घटना लगातार होते आ रही है। वहीं ताजा मामला महावीर कॉलोनी में एक नव निर्मित मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में वायरिंग का सारा सामान चोरी कर ले भागा। वहीं जब सुबह मिस्त्री काम करने के लिए आया तो देखा कि सारा सामान गायब है।