फुलवारी: फुलवारी के रामपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक व्यक्ति जख्मी
Phulwari, Patna | Jun 18, 2024 फुलवारी के जानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार देने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा फुलवारी एम्स में इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि युवक का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुका है। वहीं ग्रामीण के द्वारा फुलवारी एम्स में इलाज के लिए भेजा गया।