झांसी: झांसी में विद्युत कटौती से राहत पहुँचाने के लिए विद्युत विभाग ने कसी कमर, 5 से 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए
Jhansi, Jhansi | May 15, 2025 झांसी में उपभोक्ताओ को विद्युत कटौती से राहत पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग में कमर कस ली है। इसके लिए झांसी के हंसारी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफ़ार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। इसके साथ ही मुन्ना लाल पावर हाऊस में भी 5 से 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यही नहीं नन्दनपुरा बिजली घर में 33 केवी की नई लाईन बनाई जा रही है, जिससे विद्युत सुचारू रहे।