जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के सम्बन्ध में किसान संगठनों, शाकुम्बरी चीनी मिल के मिल मालिकों, उप गन्ना आयुक्त, एवं जिला गन्ना अधिकारी के साथ मंगलवार शाम 6:00 बजे बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल टोडरपुर के मालिकों को कड़ी फटकार लगाई।