बूरमू: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किए जाने के बाद PMLA कोर्ट में किया गया पेश, 6 दिनों के रिमांड पर भेजा गया
Burmu, Ranchi | May 16, 2024 ईडी राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद आज गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। पीएमएलए कोर्ट से ईडी ने मंत्री की 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पूछताछ के लिए 6 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है।