कटिहार: सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई, पुराने कर्मचारियों ने फैलाई गंदगी
सदर अस्पताल में साफ सफाई का जिम्मा जीविका दीदी को दे दी गई है। जिसके कारण पुराने कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया है। जिसे लेकर शनिवार की दोपहर 12 बजे सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और डस्टबिन में जमा गंदगी को चारों तरफ फैला दिया। अब गंदगी के बीच मरीज अपना इलाज कराने को मजबूर है।