भारी बारिश से नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, सचिव PWD बोले- मुख्य पुल पूरी तरह सुरक्षित, मरम्मत कार्य तेज
देहरादून। उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के बीच देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने स्थिति स्पष्ट की है। PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के विपरीत मुख्य पुल की संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित है।
डॉ. पांडेय ने कहा, "अत्यधिक वर्षा के चलते पुल तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड का एक हिस्सा जरूर ढहा है। विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।" उन्होंने आश्वासन दिया कि युद्ध स्तर पर चल रहे इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।