हाथरस: गाय बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, कार सवार एक व्यक्ति घायल, एम्बुलेंस से लाया गया अस्पताल
मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव नगला गोपी के पास गाय को बचाते समय एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान उझियानी निवासी सुनील मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल हुए व्यक्ति को नेशनल हाईवे एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।