गभाना: गभाना के जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में आरएसएस द्वारा आयोजित बालकुंभ में नन्हें स्वयंसेवकों में भरा जोश
गभाना के जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित बालकुंभ में नन्हें स्वयंसेवकों का उत्साह देखने लायक रहा। दो दिवसीय इस शिविर में करीब 150 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान बच्चों ने खेलकूद, योग, दंड-प्रहार और साहसिक गतिविधियों के जरिए अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व के गुण सीखे।