अजयगढ़: निजी भूमि पर बने पुस्तैनी मकान को तोड़ने का आरोप पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।
Ajaigarh, Panna | Jun 14, 2026 अजयगढ़ तहसील के ग्राम छतैनी की निवासी श्रीमती रामदेवी लोध ने अपनी निजी भूमि पर बने पुस्तैनी मकान को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि उनके नाम दर्ज खसरा नंबर 108 की भूमि पर वर्षों पुराना मकान बना हुआ है, जिसकी पत्थर की कुर्शी और दीवारों को सड़क निर्माण के नाम पर जबरन तोड़ा जा रहा है। प्रार्