तारानगर: तारानगर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बीजेपी नेता राकेश जांगिड़ के ऑफिस में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख़
तारानगर के पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड़ के ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, आगजनी होने से ऑफिस का सारा सामान जलकर राख हो गया। ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी जो पूरे ऑफिस में फैल गयी और आग की लम्बी लम्बी लपटे बाहर निकलने लगी। आसपास के पड़ोस व परिवार के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी एवं आग पर काबू पाने का प्रयास किया ।