गोमिया: गोमिया में हाथी के हमले से युवक घायल, हाथी भगाओ टीम की तत्परता से बची जान
Gumia, Bokaro | May 28, 2026 गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमडीह गांव के समीप एक बार फिर बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद हाथी भगाओ टीम की तत्परता से युवक की जान बच गई। घायल युवक की पहचान टिकाहारा पंचायत के केरी गांव निवासी कार्तिक बेसरा के रूप में हुई है।