खतौली: मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घायल को कराया गया भर्ती
मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे करीब उसे समय सड़क हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार एक ट्रक ने बेकाबू होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार की पहचान विष्णु के रूप में हुई है, आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी