पौड़ी: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने फरासू एवं घस्या महादेव टीचर्स कॉलोनी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
Pauri, Garhwal | Sep 17, 2025 प्रदेश में कई जगहों पर आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सरकार की ओर से लगातार राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य गतिमान है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने चमोली जिले के आपदा ग्रस्त इलाकों से लौटते हुए श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत फरासू तथा घस्या महादेव टीचर्स कॉलोनी में हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया।