मवाना: मवाना के मेरठ रोड पर राफन गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mawana, Meerut | May 3, 2026 मवाना निवासी विक्रांत अपनी स्कूटी से रविवार को वापस लौट रहा था। रविवार सुबह 4:00 बजे जैसे ही वह मेरठ रोड राफन गांव के छोले पर पहुंचा इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी घायल को मेरठ अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है।