सिवनी: तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
Seoni, Seoni | Jul 25, 2026 डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सालई गांव के चीजबंध तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव तालाब से बाहर निकाला। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई