बुदनी के वार्ड न 6 में शराब पीने पिलाने की बात पर एक व्यक्ति अनीश खान ने दूसरे व्यक्ति अशोक डोंगरे को गंदी गंदी गालियां देकर लात घूंसो से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।बुदनी पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।घटना की जानकारी बुदनी पुलिस के द्वारा आज दिन शुक्रवार को 8 बजे प्रदान की है।